साहिबगंज होकर आज से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

साहिबगंज में गर्मी छुट्टियों के दौरान यात्रा करने वालों के लिए रेलवे ने एक नई समर सेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 13 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलेंगी, जिससे यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी। यह ट्रेन किऊल और मालदा टाउन के बीच चलेंगी।

साहिबगंज होकर आज से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

साहिबगंज। गर्मी छुट्टियों में सैर-सपाटे पर जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने वाया साहिबगंज एक और समर सेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इससे यात्रियों को ट्रेन में भीड़ से राहत मिलेगी। 03204 किऊल-मालदा टाउन मेमू एक्सप्रेस स्पेशल 13.अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक (18 ट्रिप) रोजाना किऊल से सुबह 6:10 बजे खुलेगी। उसी दिन दोपहर तीन बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वही 03203 मालदा टाउन-किऊल मेमू एक्सप्रेस स्पेशल 13 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक (18 ट्रिप) रोजाना मालदा टाउन से चाम चार बजे खुलेगी। अगले दिन दोपहर 01:00 बजे ट्रेन किऊल पहंुचेगी। दोनों तरफ से ये ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।