ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजएलटी तार गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित

एलटी तार गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित

साहिबगंज। साहिबगंज शहरी क्षेत्र के तीन नंबर विद्युत फीडर में सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दरअसल, इस फीडर में गर्ल्स हाई...

एलटी तार गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजMon, 15 Aug 2022 01:40 PM
ऐप पर पढ़ें

साहिबगंज। साहिबगंज शहरी क्षेत्र के तीन नंबर विद्युत फीडर में सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दरअसल, इस फीडर में गर्ल्स हाई स्कूल मोड़ के पास करंट प्रवाहित एलटी तार टूट कर गिर गया था। करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से कई राहगीर बचे। हलांकि एक कुत्ता करंट की चपेट में आ गया। जिसे किसी प्रकार एक फौजी ने बचाया और एक सामाजिक कार्यकर्ता ने पीएसएस में फोन कर लाइन बंद कराया। करीब डेढ़ घंटा बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें