जर्जर तार व पोल के चलते बिजली लाइन में फॉल्ट
बोरियो में बिजली की स्थिति बेहद खराब है। गर्मियों में अक्सर रात को बिजली गुल हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के पोल और तार जर्जर हो चुके हैं। विद्युत बोर्ड ने इन्हें बदलने का ठेका दिया है, लेकिन कार्य धीमा है। कनीय अभियंता ने कहा कि जर्जर पोल और तार को जल्द बदला जाएगा।

बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड में बिजली की स्थिति चरमरा गयी है। गर्मी के दस्तक देते ही अक्सर रात को बिजली गुल हो जाती है। जानकारी के अनुसार बोरियो बाजार, धोबी टोला, कुम्हार टोला, मांझटोला, फाजिल टोला, बंगाली टोला, महावीर टोला , गौरीपुर समेत आसपास के अन्य इलाकों की बिजली की स्थिति काफी दयनीय है। ग्रामीणों के मुताबिक इन मुहल्लों में पोल व बिजली की तार जर्जर है। प्राय: टूट कर गिरता रहता है। बोरियो महावीर टोला से नमस्ते रोड, दुर्गा मंदिर रोड, पुराना पंचायत भवन आदि जगहों पर पोल गाड़ कर छोङ दिया गया है। कवर युक्त बिजली तार अब तक नहीं बदला गया है। बताया जाता है कि विद्युत बोर्ड ने किसी प्राइवट कम्पनी को जर्जर पोल व तार बदलने का ठेका दिया है। लेकिन कम्पनी के स्तर से कार्य प्रगति धीमा है। बोरियो बाजार में काम कर रहे एक संवेदक ने बताया कि फंड नहीं है। जितना कार्य हुआ है, उसका पेमेंट अभी तक भुगतान नहीं मिला है। इस संबंध में विद्युत बोर्ड के कनीय अभियंता नील गगन ने कहा कि जर्जर हो चुके बिजली पोल व तार को अविलंब बदला जाएगा।
बिजली की आपूर्ति के लिए फीडर
पांच फीडर से बोरियो में होती विद्युत आपूर्ति
प्रखंड में बिजली की आपूर्ति के लिए गौरीपुर स्थित पीएसएस से पांच फीडर के माध्यम से होती है। बांझी फीडर, पीएचईडी फीडर, बोरियो बाजार, जीतपुर फीडर एवं बोआरीजोर फीडर के माध्यम से होती है।
नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।
-----------------------------
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


