नगर थाना क्षेत्र से लापता तीन किशोरी कोलकाता से बरामद
Mar 01, 2026 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
साहिबगंज के नगर थाना क्षेत्र से तीन किशोरी लापता हो गई थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने किशोरियों को कोलकाता से लाया है और मामले की जांच में मोबाइल लोकेशन की मदद ली।

साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र से तीन किशोरी के लापता मामले में पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है। पुलिस में तीनों किशोरी को बरामद कर लिया है। इस मामले में दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी को कोलकाता से लाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच के क्रम में एक युवक का मोबाइल लोकेशन कोलकाता में मिला। पुलिस फौरन हरकत में आई। नगर थाना में पदस्थापित एसआई गुलाम सरवर व एसआई आफताब अंसारी के संयुक्त नेतृत्व में टीम कोलकाता भेजी गई। इधर, पुलिस दो युवक के साथ तीनों किशोरी को लेकर सोमवार अहले सुबह साहिबगंज पहुंचेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


