24 घंटा में सुलझाया पहाड़िया बुजुर्ग की हत्या का मामला,आरोपी गिरफ्तार
राजमहल के मंडई गांव में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सुलझा लिया है। हत्या का आरोपी इरफान शेख ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। मृतक कैला पहाड़िया का इरफान से विवाद था, जिसके चलते उसने तेज धारदार आरी से बुजुर्ग का गला काटकर हत्या की।

राजमहल, प्रतिनिधि। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मंडई गांव में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला महज 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। उक्त मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को पत्रकारों को बताया है। उन्होंने ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि मंडई के पास एक गैरेज में नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत बुजुर्ग व्यक्ति की तेज धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दिया गया था। घटना की सूचना एसपी साहिबगंज अमित कुमार सिंह को दिया गया। उन्होंने निर्देश पर एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
अनुसंधान के क्रम में छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राजमहल थाना क्षेत्र के बेगमपुरा ,मंडई निवासी इरफान शेख उर्फ फारुख शेख (22) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया गलती से पूछताछ के क्रम में उसने अपना जुर्म कबूल किया। उक्त व्यक्ति के निशानदेही पर हत्या में उपयोग करने वाले एक धारदार आरी को बरामद किया गया। और आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। एसडीपीओ ने बताया की हत्या का कारण आरोपी इरफान शेख का मृतक कैला पहाड़िया के घर लगातार आना-जाना होता था। जिसका मृत व्यक्ति को ठीक नहीं लगता था और वह लगातार विरोध और अपने घर आने जाने के लिए मना करता था। मामले को लेकर पूर्व में पंचायती भी हुई थी। जिसे लेकर आरोपी इरफान शेख ने गैरेज में सोए अवस्था में उसका तेज धार आरी से गला काटकर हत्या कर दिया। छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, तीन पहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे, राधा नगर थाना प्रभारी अमर मिंज,एस आई ओम प्रकाश चौहान,एस आई शंभू सिंह,ए एस आई मो जमील, एवं सशस्त्र बल मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



