राजमहल पुलिस निरीक्षक ने किया महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण
पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर और लंबित मामलों की समीक्षा की। महिला सुरक्षा के मामलों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। रिकॉर्ड संधारण और गश्ती व्यवस्था में सुधार के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।

राजमहल, प्रतिनिधि। पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने सोमवार को महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों एवं लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में पुलिस इंस्पेक्टर ने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया । उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता पर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। थाना के रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई व अनुशासन व्यवस्था पर भी संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए । लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए भी दिशा-निर्देश दिये।
महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है । इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । मौके पर महिला थाना प्रभारी करुणा कुमारी एवं थाना के सभी पदाधिकारी व कर्मी थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


