विधानसभा चुनाव को देखते पुलिस ने अवैध महुआ शराब किया नष्ट
साहिबगंज में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, पुलिस ने अवैध जावा महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी की। कई प्रखंडों में सैकड़ों लीटर शराब और जावा महुआ नष्ट किया गया। मंडरो, राजमहल और बोरियो थाना क्षेत्रों में...
साहिबगंज / मंडरो। विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध जावा महुआ शराब के खिलाफ विभिन्न थानों क्षेत्र में पुलिस लगातार छापेमारी कर शराब नष्ट कर रही है। छापेमारी के दौरान जावा महुआ भी पुलिस ने नष्ठ किया। पुलिसया कार्रवाई से महुआ शराब का धंधा करने वालों में हड़कंप मच गया है। बीते शनिवार की देर रात जिला के कई प्रखंड क्षेत्रों में सैकड़ों लीटर अवैध महुआ शराब व जावा महुआ पुलिस ने बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार,मंडरो, राजमहल, बोरियो थाना क्षेत्र में कई लीटर शराब व सैकड़ों क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया गया। पुलिस ने महुआ बनाने के संयंत्र को भी नष्ट कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


