बच्चा चोर की अफवाह पर पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान
साहिबगंज में बच्चा चोरी की बढ़ती अफवाहों को रोकने के लिए पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी अनिश पांडे ने लोगों को सलाह दी कि किसी अनजान व्यक्ति को बच्चा चोर समझने से पहले उसकी पूरी जानकारी प्राप्त करें। बेवजह किसी पर हमला करना अपराध है। ग्रामीणों से अपील की गई कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

साहिबगंज। बच्चा चोरी की बढ़ती अफवाह को रोकने व लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टिकोण से गुरुवार की दोपहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबथानी व कृष्ण प्रसाद दियारा में पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया । मौके पर मुफस्सिल थाना प्रभारी अनिश पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद लोगों को थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बच्चा चोर समझने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। पहले उस व्यक्ति का नाम-पता पूछे और आधार कार्ड देखाने को कहें। पूछताछ में संदिग्ध लगने पर स्थानीय मुखिया या किसी जनप्रतिनिधि को तुरंत इसकी सूचना दें।
इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय थाना को भी दें। बेवजह किसी व्यक्ति के साथ मारपीट या लड़ाई-झगड़ा करने पर आप खुद परेशानी में पड़ सकते हैं। आपके खिलाफ के केस भी हो सकते हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही है। इस अफवाह की चपेट में आकर कोई भी अनजान व्यक्ति या फिर ऐसा व्यक्ति जो किसी काम के लिए आपके गांव में आया हो या फिर वह कूड़ा चुनने का काम करता हो बेवजह मारपीट का शिकार हो सकता है। बेवजह बच्चा चोर समझ कर किसी के साथ मारपीट करना अपराध है। हाल दिनों में ऐसी वारदात कुछ इलाकों में हुई है। इसके चलते लोगों में यह अफवाह बैठ गया है। इसके लिये ग्रामीणों को जागरुक होने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी कोई भी सूचना तुरंत थाना पुलिस दें। पुलिस उनके शक का तुरंत समाधान कर देगी। मौके पर एएसआई उमाकांत ओझा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बच्चा चोर की अफवाह में उधवा में भी ग्रामीण परेशान : उधवा। उधवा प्रखंड के बाबूटोला में बीते बुधवार की रात बच्चा चोर की अफवाह पर ग्रामीण काफी देरतक परेशान हुई। यह खबर तेजी से फैली कि कथित रूप से दो नाबालिग को तीन नकाबपोश लोग पकड़ रहे थे। किशोर के हल्ला करने पर तीनों कथित नकाबपोश बहियार के तरफ भाग गए। रात करीब 12 बजे तक बाबूटोला व यार मोहम्मद टोला गांव के लोग बहियार में तलाशी अभियान चलाते रहे,लेकिन कोई नहीं मिला । ग्रामीणों का आरोप था कि तीनों नकाबपोश व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



