Sahibganj News: पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में दो के घर इश्तेहार चस्पा
हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Sahibganj News: बोरियो पुलिस ने पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की। पुलिस ने अनवारुल अंसारी और रोहित कुमार साह के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने इस कार्रवाई की जानकारी दी।

Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में बोरियो थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए दो अप्राथमिकी अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पा किया। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि अनवारुल अंसारी व रोहित कुमार साह के घर पर न्यायालय से जारी इश्तेहार को विधिवत चिपकाया गया।

