ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज के लोगों को शीघ्र उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

साहिबगंज के लोगों को शीघ्र उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

जिले में रविवार की सुबह से मौसम में आंशिक बदलाव आया है। अहले सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में धूप नहीं निकल रही...

साहिबगंज के लोगों को शीघ्र उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजSun, 17 Oct 2021 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

साहिबगंज।

जिले में रविवार की सुबह से मौसम में आंशिक बदलाव आया है। अहले सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में धूप नहीं निकल रही है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का मूवमेंट दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाके में पहुंच गया है। इसका असर 20 अक्तूबर तक झारखंड में रहेगा। जिले में बेहतर बारिश के आसार है। पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक अगले 21 अक्टूबर तक करीब 111 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। वहीं बारिश को लेकर तापमान में गिरावट आयेगी। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ अमृत कुमार झा ने बताया कि अक्टूबर माह में बारिश होने से बहुत ज्यादा फायदा या नुकसान नहीं है। इनमें फसल के हिसाब से नुकसान व फायदा है। उपरी क्षेत्र में लगे धान को सिंचाई का फायदा पहुंचेगा। जबकि सवर्णा धान को नुकसान व फायदा नहीं है। परिपक्व हो चुके धान को थोड़ा नुकसान पहुंचेगा। पकने में देरी होगी। जबकि रवि फसल में लगने वाले फसलों जैसे आलू, सरसों, चना आदि को फायदा पहुंचेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें