हर्षोल्लास के साथ मनी बकरीद, नमाज के बाद दी कुर्बानी
साहिबगंज। गुरुवार को बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। लोग सुबह इद-उल-अजहा की नमाज के लिए इदगाह और मस्जिदों में पहुंचे। नमाज के बाद बकरों की कुर्बानी दी गई और अमन-चैन के लिए दुआ की गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
साहिबगंज। शहर व आसपास क्षेत्रों में गुरुवार को हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद यानि कि कुर्बानी मनाई गई है। सबसे पहले अहले सुबह लोग नहा धोकर नए कपड़े पहनकर इद-उल-अजहा की नमाज के लिए इदगाह व मस्जिदों के लिए चल दिये। ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज पढ़ने के बाद लोगो ने अपने-अपने घरों में बकरे की कुर्बानी देकर अल्लाह के हुक्म को पूरा किया है। इधर सिदो-कान्हू स्थित इदगाह में एलसी रोड के जामा मस्जिद के पेशइमाम हाफिज अंजर हुसैन कासमी ने इद-उल अजहा की विशेष नमाज अदा कराई है। पेशइमाम ने इससे पूर्व अपनी तकरीर में कुर्बानी पर रौशनी डालते हुए तकरीर में कहा कि कुर्बानी हजरज इब्राहीम अलेहिस्स्लाम व इस्माइल अलैहिस्स्लाम की याद में दी जाती है।
कुर्बानी अल्लाह का हुक्म है। दिल खोलकर कुर्बानी देने की बात कही। पेशइमाम ने यह भी कहा कि कुर्बानी के दौरान इस बात का ख्याल रखे किसी को तकलीफ न हो। इसके अलावा कुर्बानी से जुड़े कई जरूरी बातें बताई है। वही शहर के हबीबपुर मस्जिद, कुलीपाड़ा मस्जिद, एलसी रोड स्थित जामा मस्जिद व छोटी मस्जिद, इक़रा कॉलोनी मस्जिद, मजहरटोला मस्जिद, बिचलाटोला मस्जिद आदि मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की गई है। वही नमाज के बाद देश में अमन व शांति के लिए दुआ की गई है。
सुरक्षा का था पुख्ता इंतजाम
एसपी के निर्देश पर बकरीद (कुर्बानी) को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। स्थानीय मुस्लिम कब्रिस्तान सह इदगाह में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। वहीं शहर के चौक चौराहो ंपर भी जवानों मौजूद थे।
प्रश्न और उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


