तालझारी थाना क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

Mar 01, 2026 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

तालझारी में होली पर्व को लेकर सीओ और बीडीओ राम सुमन प्रसाद के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने भाईचारे के साथ पर्व मनाने और असामाजिक तत्वों पर नज़र रखने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

तालझारी थाना क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

तालझारी । होली पर्व को लेकर सीओ सह बीडीओ राम सुमन प्रसाद के नेतृत्व में महाराजपुर, सकरीगली , सुकसेना में रविवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। सीओ सह बीडीओ राम सुमन प्रसाद ने कहा कि सभी भाईचारा के साथ पर्व बनावे किसी तरह सांप्रादायिक तनाव उत्पन्न करनेवाले असामाजिक तत्वों को चिंहित करने का निर्देश भी दिया गया है। थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेयने कहा कि होली पर्व के दौरान किसी तरह का अफवाह सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शांति व्यवस्था बना कर पर्व मनाने की अपील की। इस दौरान तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ,एस आई कन्हैया प्रसाद सहित पुलिस बल मौजूद थे।

मजदूर घायल तालझारी। बांसकोला में समदा के विस्थापितों के लिए हो रहे आवास निर्माण में कार्य कर रहा एक मजदूर रविवार को घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मजदूर मकान निर्माण के दौरान मचान से गिरने से घायल हो गया। जिसे साथी मजदूरों ने नीजी स्वास्थ केन्द्र में प्राथमिक इलाज कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए फरक्का ले गये। घायल मजदूर गुमानी इस्लामपुर का रहने वाला है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।