तीनपहाड़ थाना में शांति समिति की बैठक
तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में होली पर्व को शांति के साथ मनाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने सभी समुदायों से मिलकर पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी को जबरन रंग नहीं लगाना है और कानून का पालन करना चाहिए। उपद्रवियों पर पुलिस की नजर रहेगी।
तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में होली का पर्व मानने को लेकर रविवार को राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। वही श्री त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील किया चुकी होली का पर्व पर तीनपहाड़ में होली का टोली निकाली जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडेय ने कहा कि तीनपहाड़ समाजिक सदभाव की मिशाल हैं सभी समुदाय के लोग पर्व को मिल कर मनाते है इसको देखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए,किसी भी ब्यक्ति को जबरन रंग नही लगाना है तीनपहाड़ एकता एवम भाई चारे का मिशाल है उसे यहां के लोग कायम रखे हुए है इसके अलावे उपद्रवियों पर पुलिस की नजर हमेशा बनी रहेगी लोगो को कानून हाथ मे नही लेना है अफवाह से बचना है अफवाह फैलाने वाले लोगो की सूचना थाना को दे।इस
दौरान बैठक में राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन, एसआई नारद गहलौत, कुंदन सिंह, नाज़िम लड्डू, मो खुर्शीद आलम, मो वकार, मुर्शिद राजा, अकील हसन, एमएस बेचन, अभय सिंह, लक्ष्मण रविदास, चंदन रविदास, आकाश टींकू, श्याम यादव, चंदन सिंह सहित अन्य मोजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


