Sahibganj News: अभिभावक-शिक्षक बैठक में बच्चों की नियमित उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
Sahibganj News: मंडरो के उर्दू मध्य विद्यालय तेतरिया में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि मोहम्मद एहसान अहमद ने छात्रहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक मोहम्मद शहादत अंसारी ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। शिक्षकों और अभिभावकों के बेहतर समन्वय पर भी बल दिया गया।
Sahibganj News: मंडरो।प्रखंड के उर्दू मध्य विद्यालय तेतरिया में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कौसर अंसारी की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद शामिल हुए। उन्होंने सरकार की विभिन्न छात्रहितकारी योजनाओं,जैसे नि:शुल्क पुस्तक,बैग,कॉपी,छात्रवृत्ति,सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,साइकिल एवं पुस्तकालय सुविधा की जानकारी अभिभावकों को दी।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद शहादत अंसारी ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।सीआरपी मोहम्मद सनाउल्लाह ने शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यालय का शैक्षणिक माहौल सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।कार्यक्रम
का संचालन शिक्षक गणेश कुमार ने किया।इस अवसर पर बीआरपी क्लेमेंट सोरेन,आईसीटी शिक्षक कुमार सुंदरम, शिक्षक अब्दुल रशीद अंसारी,वाहिद अंसारी,शिक्षिका हैप्पी कुमारी,प्रजायत्न के प्रखंड समन्वयक अक्षय कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


