ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजदर्दनाक: बरहेट में दंपति की आग में झुलसने से मौत

दर्दनाक: बरहेट में दंपति की आग में झुलसने से मौत

बरहेट | प्रतिनिधि साहिबगंज जिला के बरहेट थाना क्षेत्र स्थित जसीडीह गांव में गुरुवार...

दर्दनाक: बरहेट में दंपति की आग में झुलसने से मौत
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजSat, 23 Jan 2021 03:29 AM
ऐप पर पढ़ें

बरहेट | प्रतिनिधि

साहिबगंज जिला के बरहेट थाना क्षेत्र स्थित जसीडीह गांव में गुरुवार देर रात आग की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना जसीडीह गांव की संथाली टोला की है। आग की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घर में भी आग लग गई। पति होपा मुर्मू (40) की घर पर ही मौत हो गयी, जबकि पत्नी जोबा टुडू (35) ने बरहेट सीएचसी में इलाज शुरू होते ही दम तोड़ दिया।

चिकित्सा प्रभारी डॉ अरविन्द कुमार ने बताया कि महिला काफी गंभीर रूप से जली हुई थी। बेहोशी की हालत में थी। इलाज शुरू होते ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर बीडीओ सह सीओ सोमनाथ बनर्जी घटनास्थल पहुंच घटना की जानकारी ली। इधर, थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आसपास के गांव के लोगों ने बताया कि घर में दोनों शराब बना रहे थे और शराब पी भी रहे थे। समझा जा रहा है कि इसी दौरान पति-पत्नी बुरी तरह आग में झुलस गए। इस घटना से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें