ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजआउटसोर्सिंग कंपनी करेगा डोर टू डोर कचरा संग्रहण

आउटसोर्सिंग कंपनी करेगा डोर टू डोर कचरा संग्रहण

साहिबगंज नगर क्षेत्र में जल्द ही घर-घर कचरा संग्रहण का काम शुरू होगा। जानकारी के मुताबिक यह काम आउटसोर्सिंग के तहत...

आउटसोर्सिंग कंपनी करेगा डोर टू डोर कचरा संग्रहण
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजWed, 21 Nov 2018 09:46 PM
ऐप पर पढ़ें

साहिबगंज नगर क्षेत्र में जल्द ही घर-घर कचरा संग्रहण का काम शुरू होगा। जानकारी के मुताबिक यह काम आउटसोर्सिंग के तहत होगा। इसके लिए दिल्ली की आकांक्षा इंटरप्राइजेज के साथ साहिबगंज नगर परिषद् का 20 साल के लिए एकरारनामा करीब 180 करोड़ में होना है। अगले कुछ ही दिनों में एकरारनामा करने के बाद उक्त कंपनी की ओर से नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर कचरा संग्रहण किया जायेगा। संग्रहित कचरे का निष्पादन भी आउटसोर्सिंग कंपनी को ही करना है। कचरा का अलग निस्तारण कर उससे खाद व अन्य जरूरी चीजें बनाई जायेगी। इसके लिए आउटसोर्सिंग कंपनी को कचरा निस्तारण के लिए प्लांट भी स्थापित करना है। आउटसोर्सिंग कंपनी को और कोई काम मसलन, नाला सफाई, झाड़ू देना आदि नहीं करना है। उपरोक्त कार्य पूर्व की तरह नगर निकाय को ही करना है।

नगर परिषद के कर्मचारी जता रहे विरोध

साहिबगंज नगर परिषद के कर्मचारी यहां आउटसोर्सिंग कंपनी से काम लेने पर विरोध जता रहे हैं। इसे लेकर कर्मचारियों की ओर से बैठक कर विरोध किया जा रहा है। नप कर्मचारियों का कहना है कि कई लोगों ने दैनिक मजदूर के रूप में नप में अपना उम्र बीता दिया है। आउटसोर्सिंग कंपनी के आने से हो सकता है कि अब उनके अधीन काम करना पड़े। इसी बात पर कर्मचारी का विरोध है।

नप में जब यहां के कर्मचारी साफ-सफाई आदि काम कर रहे हैं तो ऐसे में आउटसोर्सिंग कंपनी से काम कराना जायज नहीं है। वर्षो से दैनिक कर्मी स्थायी होने की आस में काम कर रहे हैं। अब वे कहां जाएंगे। अनुप लाल हरि, कर्मचारी नेता, साहिबगंज

नपनगर परिषद के कर्मचारी पूर्व की तरह अपना काम करेंगे। आउटसोर्सिंग कंपनी को सिर्फ डोर टू डोर कचरा उठाव व कचरे का निस्तारण करना है। ये काम जल्द शुरू कर दिया जायेगा।

पुरुषोत्तम कुमार देव, नगर प्रबंधक, साहिबगंज नप

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें