खेत की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन
बोरियो,प्रतिनिधि। प्रखंड के जिरूल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2022-23 प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख शांति बास्की, बीडीओ...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजFri, 11 Nov 2022 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें
बोरियो,प्रतिनिधि। प्रखंड के जिरूल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2022-23 प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख शांति बास्की, बीडीओ टुडू दिलीप,बीपीओ मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रखंड के बालक मध्य विद्यालय बोरियो, मध्य विद्यालय गौरीपुर, जिरूल, जेटके कुम्हारजोरी, शहरपुर, रंगमटिया-1, मोतीपहाड़ी एवं बीचपुरा के कक्षा-6-8 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खेलों में 100मी.,200मी.,400मी.,800मी., लौंग जम्प, हाई जम्प, कब्बड्डी आदि खेलों का आयोजन हुआ।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
