ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजनाव के जेनरेटर में गमछा फंस जाने से एक की मौत

नाव के जेनरेटर में गमछा फंस जाने से एक की मौत

राजमहल (साहिबगंज) | प्रतिनिधि नाव के जेनरेटर को स्टार्ट करने के दौरान गले में...

नाव के जेनरेटर में गमछा फंस जाने से एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजThu, 14 Jan 2021 03:26 AM
ऐप पर पढ़ें

राजमहल (साहिबगंज) | प्रतिनिधि

नाव के जेनरेटर को स्टार्ट करने के दौरान गले में लटका गमछा मशीन में फंस जाने से शहर के नील कोठी कालीघाट पर बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शहर के मधुसूदन कॉलोनी के बिहारी महतो (35) सुबह करीब नौ बजे गंगा के उस पार चर में पत्नी लखिया देवी के साथ अपनी जमीन पर खेती करने के लिए जाने के लिए कालीघाट पर नाव के जेनरेटर को स्टार्ट कर रहा था। उसी दौरान गले में लटका गमछा जेनरेटर के पंखे में फंस जाने से वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में पत्नी और आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए शहरी उप स्वास्थ्य केंद्र ले आया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देरशाम तक घटना की शिकायत थाना पुलिस से नहीं की गई थी। इधर, बिहारी महतो की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह खेती से जीवन यापन करता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें