निहारिका सिन्हा पहुंची,स्टेशन पर हुआ स्वागत
Mar 09, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
साहिबगंज में कुलीपाड़ी की निहारिका सिन्हा ने यूपीएससी परीक्षा पास की है। सोमवार को वह अपनी मां के साथ दिल्ली से साहिबगंज पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया। निहारिका की सफलता की चर्चा पूरे स्टेशन परिसर में रही।

साहिबगंज। शहर के कुलीपाड़ी के निरंजना सिन्हा व शबनम कुमारी की पुत्री निहारिका सिन्हा जिसने इस साल यूपीएससी परीक्षा क्रेक किया है सोमवार को साहिबगंज पहुंची। दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस से अपनी मां के साथ यहां पहुंचने पर स्टेशन पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। वही स्वास्थ विभाग के कई महिला व पुरूष कर्मियों ने स्टेशन पर निहारिका व उसकी मां को बूके देकर स्वागत किया। समूचा स्टेशन परिसर में सिर्फ निहारिका के नाम की चर्चा रही। मौके पर पिता निरंजन सिन्हा के अलावा स्वास्थ विभाग के मनोज यादव, मुनिजी पांडेय सहित कई थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


