हर्षोल्लास के साथ अंग्रेजी नववर्ष का किया स्वागत

Jan 01, 2026 05:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

राजमहल में 2026 के नव वर्ष के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। शहर के विभिन्न स्थलों पर युवाओं ने केक काटकर और आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न मनाया। पुलिस ने सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग की।

हर्षोल्लास के साथ अंग्रेजी नववर्ष का किया स्वागत

राजमहल, प्रतिनिधि अंग्रेजी नव वर्ष 2026 के मौके पर गुरुवार को शहर सहित प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना कर दिन की शुरुआत की जानकारी के अनुसार शहर के सिंघी दलान सहित प्रखंड के पगली दुर्गा , झंझरिया काली , सूर्य देव घाट स्थित मंदिर, फाटक काली , कन्हैया स्थान स्थित इस्कॉन आदि मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी सभी ने पूजा अर्चना कर अपने दिन की शुरुआत के साथ ही एक दूसरे को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। साथ ही जामा मस्जिद, बाराद्वारी, मोती झरना, मंडई, गंगा के पार चर पर आदि जब वह पर लोगों ने पिकनिक मनाया और नाचते, गाते सभी ने नव वर्ष का सेलिब्रेशन किया।

इधर शहर के गोदारा घाट, कासिम बाजार, महाजन टोली, मुख्य बाजार,नया बाजार आदि जगहों पर घड़ी में रात के 12:00 बजाते ही युवाओं ने केक काटकर और जमकर आतिशबाजी करते हुए गाजे बाजे के साथ नाच गा कर नए साल का स्वागत किया। मौके पर अर्जुन कुमार, भुदेव कुमार, उमेश बर्मन, संजीव साहा, अनिल यादव, रोशन नदाब, राहुल कुमार, विष्णु साहा,लाला, मोनू दत्ता, करण कुमार, कृष्णेन्दु साहा आदि अन्य उपस्थित थे। किसी भी अप्रिय घटना को लेकर थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में पुलिस लगातार पेट्रोलियम कर रही थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।