ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजसीतापहाड़ कैथोलिक चर्च में धुमधाम के मना नवन पर्व

सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च में धुमधाम के मना नवन पर्व

पतना। सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च में रविवार को नवन पर्व व मिशन संडे धुमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चर्च परिवार में विशेष मिस्सा पूजा फादर क्रिसिस्टम...

सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च में धुमधाम के मना नवन पर्व
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजSun, 04 Dec 2022 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पतना। सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च में रविवार को नवन पर्व व मिशन संडे धुमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चर्च परिवार में विशेष मिस्सा पूजा फादर क्रिसिस्टम हेम्ब्रम व जेशु राज के द्वारा किया गया। मिस्सा पूजा के क्रम में बाइबल का दो पाठ किया गया। बाइबल पाठ के बाद फादर क्रिसिस्टम हेम्ब्रम ने पाठ से संबंधित उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष धान की फसल बहुत कम हुआ है फिर भी जो भी मिला है उन्हें भी ईश्वर का बरदान है। नये फसल ग्रहण के पूर्व हम सभी मसीही विश्वासी लोग येशु को याद जरूर करते हैं व उसके साथ साथ उन सभी पूर्वजों को भी याद करते हैं जो कि हमलोगों के लिए अपने मेहनत से खेतों को बनाया। आज पूर्वजों के खेतों में ही ईश्वर की कृपा से विभिन्न प्रकार का फसल उपजा कर जीवन यापन करते हैं। नये सफल ग्रहण करने के पूर्व ईश्वर को धन्यवाद देना जरूरी है।

मिस्सा पूजा के बाद गांधी जयंती मिडिल स्कूल परिसर में मिशन संडे का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूली बच्चे, शिक्षकों, सिस्टर, गोगो दल सहित अन्य लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार का खिलौना, चाट, नाश्ता व आकर्षक चिजों का दुकान लगाया गया था। गिरजा का संचालन संत एग्नासियस दल के मेरी मुर्मू, स्नेहलता हेम्ब्रम, असीम मरांडी, वीना सोरेन, मीरू सोरेन, मनोज टुडू, संटु किस्कू, मीनु सरोज मुर्मू व मौके पर प्रो विश्वनाथ हांसदा, लाउस हांसदा, सिदो हांसदा, दासो मरांडी, रतनलाल टुडू, एमानुएल किस्कू, एस एस मुर्मू व अन्ये थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें