नए रोस्टर के अनुसार सदर अस्पताल में डॉक्टरों का ड्यूटी शुरू, सीएस ने लिया जायजा
साहिबगंज के सदर अस्पताल में नए ड्यूटी रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी शुरू हो गई है। सीएस डॉ. रामदेव पासवान के निर्देश पर जारी रोस्टर के अनुसार मरीजों का समय पर इलाज और जांच हो रही है। मरीजों ने बदलावों की सराहना की है। सीएस ने अस्पताल का निरीक्षण किया और डॉक्टरों की हाजरी चेक की।

साहिबगंज। सदर अस्पताल में नए ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सोमवार से डॉक्टरों की ड्यूटी शुरू हो गई है। सीएस डॉ. रामदेव पासवान के निर्देश पर नया ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने सभी डॉक्टरों को इसपर अमल करने की कड़ी हिदायत दी है। सोमवार को ओपीडी में आर्थो में डॉ. सचिन कुमार, मनोचिकित्सक डॉ. आरशी खानम, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. कुमारी स्नेहलता, नेत्र में डॉ. शाहबाज हुसैन, सर्जरी में डॉ. इस्तेमाऊल खान ड्यूटी करते देखे गए। दूसरी ओर इमरजेंसी में डॉक्टर डॉ. केशव कृष्णा मौजूद थे। इस दौरान ओपीडी में सुबह नौ बजे से पहले ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था।
डॉक्टर भी एक-एक कर अपनी ड्यूटी में पहुंचे। सभी मरीजों का समय पर इलाज व जांच हुई। मरीजों ने कहा कि सदर अस्पताल में मरीजों के हित में हाल के दिनों में कई बदलाव हुए हैं। अब डॉक्टरों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। इलाज व जांच भी समय से हो पा रहा है। इधर, सीएस भी सुबह नौ बजे सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएस के सामने सभी डॉक्टरों ने अपनी हाजरी बनाई । सीएस ने ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक का निरीक्षण करते हुए कई निर्देश दिए । दरअसल, सदर अस्पताल की स्वास्थ सेवा में सुधार को लेकर सीएस ने कमर कस ली है। बीते 10 दिनों से लगातार सीएस ओपीडी में आने वाले डॉक्टरों पर नजर जमाए हुए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


