जिला के तीन केन्द्रों पर हुई नीट परीक्षा,614 परीक्षार्थी शामिल
साहिबगंज में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट(यूजी) 2026 परीक्षा तीन परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में हुई। परीक्षा में 614 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई थीं और कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी रखी गई थी।

साहिबगंज। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट(यूजी) 2026 परीक्षा जिला मुख्यालय स्थित तीन परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को शांतिपूर्ण वातावरण में हुई ।परीक्षा का आयोजन एक पाली में किया गया। कुल 614 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा केन्द्रों की स्थिति
जिला मुख्यालय स्थित नीट परीक्षा केन्द्र पूर्व रेलवे हाई स्कूल में 148 में 144, केन्द्रीय विद्यालय केन्द्र पर 240 में 236 एवं जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर 240 में से 234 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। यानि कुल 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक हुई। लेकिन परीक्षार्थियों को रिर्पोटिंग टाइम पूर्वाह्न 11 बजे से पूरी जांच के बाद केन्द्र में प्रवेश कराया गया।
परीक्षा संचालन की व्यवस्थाएँ
परीक्षा संचालन को जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्था की हुई थी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की गई थी। परीक्षा के निमित्त जिलास्तर से 06 स्टैटिक दंडाधिकारी, 03 उड़नदस्ता दंडाधिकारी व 01 गश्तीदल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए थे।
डीसी का निरीक्षण
डीसी दीपक कुमार दूबे ने स्वयं सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा परीक्षा संचालन में संलग्न पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी दीपक कुमार दुबे ने परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों के प्रति आभार जताया है।
फोटो: 107,113, रेलवे हाई स्कूल परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करते परीक्षार्थी और परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करते डीसी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


