Sahibganj News: राष्ट्रीय मछुआरा दिवस :मत्स्य पालन को आधुनिक बनाने पर जोर
Sahibganj News: साहिबगंज में शुक्रवार को राष्ट्रीय मछुआरा दिवस पर जिला मत्स्य विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मत्स्य पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार बिन्हा ने बताया कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति के पात्र सदस्यों को नाव, गिलनेट और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। फीड बेस्ट फिशरीज योजना के तहत तालाबों का निर्माण और अनुदान की भी जानकारी दी गई।

Sahibganj News: साहिबगंज। राष्ट्रीय मछुआरा दिवस पर शुक्रवार की दोपहर जिला मत्स्य विभाग की ओर से कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला मत्स्य पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार बिन्हा ने किया। मौके पर जिले के सभी प्रखंडों से मत्स्य सहयोग समिति के सदस्य व अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी
जिला मत्स्य पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को विभाग के स्तर से चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बताया गया कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति के पात्र सदस्यों को 10 पीस नाव, 50 पीस गिलनेट (मछली पकड़ने वाला जाल), मछली उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से तालाबों में मत्स्य अंगुलिकाओं के संचयन की योजना का भी लाभ दिया जाएगा।
फीड बेस्ट फिशरीज योजना
फीड बेस्ट फिशरीज योजना के तहत लाभुकों को 50% अनुदान पर फीड आधारित बायोफ्लाक तालाबों का निर्माण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि 150 एकड़ में मत्स्य पालन के लिए फीड बेस्ट फिशरीज योजना का लक्ष्य है। एक एकड़ में 5000 बीज लगाए जाएंगे। इसके फलस्वरुप लाभुकों को 1875 रुपया अनुदान की राशि दी जाएगी। इस योजना की शुरुआत अगले कुछ दिनों में होगी। इसके लिए बाकायदा आवेदन लिये जाएंगे। लाभुक इच्छाानुसार आवेदन पत्र भरकर को जमा कर सकते हैं। चयन होने पर लाभुकों को लाभ की श्रेणी में लाया जाएगा। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मत्स्य पालन को आधुनिक बनाना एवं इसके लाभ आम लोगों तक पहुंचाना है।
उपस्थिति
मोके पर मत्स्य प्रसार पदाधिकारी भिखेंद्र रविदास, सुनील कुमार, मोतीलाल सरकार, गुलाम मुस्तफा, शंभू मालतो, रविन सिंह, दिलीप हांसदा सहित कई लोग मौजूद थे।
फोटो 3, राष्ट्रीय मछुआरा दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते जिला मत्स्य पदाधिकारी।


