एफसीआई गोदाम के संवेदक का शव रेलवे लाइन से बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

महादेवगंज में एक एफसीआई ठेकेदार का शव रेलवे पटरी के किनारे मिला। मृतक मनोज कुमार (56) शनिवार को डीजल भराने गए थे और वापस नहीं लौटे। पुलिस ने कहा कि उनकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो सकती है, लेकिन यह हत्या या हादसा है, इसकी जांच चल रही है।

एफसीआई गोदाम के संवेदक का शव रेलवे लाइन से बरामद

साहिबगंज। महादेवगंज स्थित पेट्रोल पंप डीजल भराने गए एफसीआई गोदाम के ठेकेदार का शव रविवार को महादेवगंज स्थित रेलवे पोल संख्या 235/3 के पास रेल पटरी किनारे से मिला है। अब यह हत्या है या सिर्फ एक हादसा यह जांच का विषय है। जानकारी के मुताबिक एफसीआई गोदाम के ठेकेदार सह मैनेजर हजारीबाग के मनोज कुमार (56) था। मृतक साहिबगंज के आजाद नगर में किराए के मकान में रहता था। ठेकेदार के साथ काम करने वाले सुरेश यादव ने बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वे अपने बोलेरो कैम्पर गोल्ड लेकर डीजल भराने महादेवगंज गये थे। रात में वापस नहीं लौटा।

हालांकि रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिली है। वही मृतक का चार चक्का वाहन पेट्रोल पंप के पास ही खड़र मिला है। अब सवाल उठता है कि ठेकेदार जब डीजल भराने के लिए पेट्रोल पंप गया तो फिर गाड़ी भी वही खड़ी थी। तो फिर ठेकेदार रेलवे लाइन पर कैसे पहुंचा? कही किसी साजिश के तहत उसे वहां ले गया होगा? या सिर्फ एक सामान्य हादसा है? ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं। मृतक के सर में गंभीर चोट लगी है व चेहरा में भी जख्म है। इधर पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जता रही है। हालांकि जांच के बाद ही हकीकत समाने आएगी। पुलिस गहराई से जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।