Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsMunicipal Elections Shopkeepers Demand Development and Cleanliness in Sahibganj s Chowk Market
हमारी नगर सरकार: चौक बाजार व्यवसायिक क्षेत्र में पेयजल,शौचालय की सुविधा नहीं

हमारी नगर सरकार: चौक बाजार व्यवसायिक क्षेत्र में पेयजल,शौचालय की सुविधा नहीं

संक्षेप:

साहिबगंज के चौक बाजार में व्यापारी नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। वे चाहते हैं कि ऐसे प्रतिनिधि चुने जाएं जो शहर के विकास और जनता की सेवा में सक्षम हों। प्रमुख समस्याओं में सफाई, सड़क निर्माण और पेयजल उपलब्धता शामिल हैं। दुकानदारों का कहना है कि शहर को स्मार्ट बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

Feb 09, 2026 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

साहिबगंज। चौक बाजार शहर का मुख्य रूप से व्यवसाय का केंद्र हैं। यहां कपड़े , गल्ले समेत अन्य सामानों की बड़ी-बड़ी दुकानें हैं। यहां व्यवसायी व दुकानदारों में भी नगर निकाय चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। इनकी इच्छा है कि नगर परिषद में इसबार ऐसे लोग चुनकर जाए जो शहर को विकसित व सुरक्षित बनाने के उपाय कर सके। शहर की मुख्य समस्या शहर का विकास व जनता को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है। दुकानदारों का कहना है कि प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जिसमें शहर की समस्याओं की जानकारी हो और उसका कैसे त्वरित समाधान किया जा सके इसका ठोस विजन हो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके लिए जनप्रतिनिधि को सामाजिक कार्य में दिलचस्पी रखने वाला व पहले से भी समाज के सुख दुख में सहयोगी होने वाला होना जरुरी है। साफ स्वच्छ छवि, ईमानदार, शिक्षित, मिलनसार व धैर्यवान भी होना जरुरी होगा। नगरपालिका के मुख्य कार्य रोड-सड़क निर्माण व उनकी नियमित सफाई, स्ट्रीट लाईट, लोगों तक पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने आदि का काम ही मुख्य है। शहर में रोड जाम की गंभीर समस्या, ई-रिक्शा व बाइक के लिए जगह जगह पर पार्किंग सुविधा, पूर्वी व पश्चिमी रेलवे फाटक के पास रोड ओवर ब्रीज, गंगा घाटों की सफाई आदि भी जरुरी होंगे। बाजार व दुकानों को किया जाये व्यवस्थित शहर के मुख्य बाजार एवं पुराने प्रसिद्ध बाजार के रूप में जाना जाने वाले चौक बाजार में आज के समय में भी कई सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। जबकि इस क्षेत्र में करीब दो सौ बड़े व छोटे दुकानदार व व्यवसायी हैं। यहां का बाजार आज भी शहर में अपनी विशेष पहचान व साख रखता है। यहां कपड़ा, रेडिमेड वस्त्र, किराना आदि की कई बड़ी दुकानें स्थित है। कुछ हॉल सेल की दुकानें भी हैं। शहर का मुख्य टेलरिंग व्यवसाय यहीं केन्द्रीत है तो पंसारी आदि की भी दर्जनों दुकानें है। लेकिन यहां पर एक भी पेयजल श्रोत नहीं है। सिर्फ एक चापानल लगा है। यहां के दुकानदारों के लिए एक भी सार्वजनिक शौचालय भी नहीं है। यहां के अधिकांश स्ट्रीट लाईट बंद रहते हैं तो रोड भी कुछ जगह पर उखड़ा हुआ है। इस व्यवसायिक क्षेत्र में चार-पांच प्रमुख व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी हैं जहां शहरभर से श्रद्धालु आते रहते हैं। इस क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है। क्या कहते चौक बाजार के व्यवसायी: शहर का मुख्य बाजार होने के बाद भी यहां नगरपालिका स्तर से विशेष सेवा नहीं होती है। रोड,नाला की सही रूप में रोजाना सफाई हो, स्ट्रीट लाईट ठीक कराया जाय और जगह जगह पर सोलर लाईट भी लगना चाहिए। पाईपलाइन सही से बिछे। प्रदीप नारसरिया,वस्त्र दुकानदार, चौक बाजार क्षेत्र में सफाई व कचरा उठाव को और अधिक व्यवस्था होनी चाहिए। दोपहर को भी कचरा उठाव के लिए एक ट्रीप टीपर वाहन आये, अंदर के बाजार में स्ट्रीट लाईट व सोलर लाईट लगे, रोड दुरूस्त किया जाये। शैलेश कुमार गुप्ता,रेडिमेड दुकानदार, मुख्य रोड को एक बार फिर से नये सिरे से बनाने की जरुरत है क्योंकि पानी पाईपलाइन बिछाने में रोड क्षतिग्रस्त हो गया है। पाईपलाइन से पानी लिकेज को दुर किया जाये और सफाई नियमित रूप से दो टाइम होनी चाहिए। संतोष कुमार,रेडिमेड विक्रेता, चौक बाजार के अंदर वाले इलाके के दुकानदारों के लिए सार्वजनिक पेयजल सुविधा व शौचालय की सुविधा होनी जरुरी है। स्ट्रीट लाईट को ठीक कराया जाय। बिजली गुल होने पर अंधेरा होता है तो कुछ सोलर लाईट भी लगनी चाहिए। रमेश नारसरिया, वस्त्र विक्रेता, शहर की विभिन्न समस्या को जल्द से जल्द दुरूस्त कराने वाला नगरपालिका अध्यक्ष, पार्षद होना चाहिए। सफाई, पानी, लाईट, रोड व नाली ठीक बने तो लोगों को सुविधा होगी। इसके अलावा पार्क,खेल मैदान को भी बनाकर शहर को विकास पथ पर लाने वाला हो। अनिल शर्मा, रेडिमेड दुकान, नये जनप्रतिनिधियों से शहरवासियों को काफी अपेक्षायें बंधी है। यहां सफाई, अच्छी सड़क, पानी, स्ट्रीट लाईट की समस्या काफी गंभीर है। इस समस्या को दूर कर सकें ऐसे ही जनप्रतिनिधियों को चुने लोग। जिससे की जनता को सारी सुविधा तय समय पर मिल सके। संजय कुमार, रेडिमेड दुकान, शहर को स्मार्ट शहर बनाने के लिए पहल होनी चाहिए। इसके लिए सफाई, जर्जर रोड की मरम्मति कराने की प्रथम जरुरत होगी। इसके अलावा लोगों तक शुद्ध पेयजल मिले, प्रत्येक मुहल्ला में प्राथमिक स्वास्थ सुविधा हो,सोलर लाईट लगाने आदि की भी जरुरत है। पिंटू कुमार, वस्त्र दुकान, सफाई, रोड, संकीर्ण रोड, सड़क जाम, खराब स्ट्रीट लाईट आदि की समस्या से जुझते शहर को अब चुनाव से सुधार की उम्मीद है। जनता को इन समस्याओं को निजात दिलाने वाला पार्षद व अध्यक्ष चाहिए। इसके अलावा भी कई समस्या है जिसे दुर करना होगा। मो. सिकंदर,टेलरिंग दुकान,