नपं की बैठक में सफाई व सिवरेज सिस्टम में सुधार पर जोर
नगर पंचायत कार्यालय में नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में साफ-सफाई, पानी की समस्या और सीवरेज मुद्दों पर चर्चा की गई। एनएचएआई के जेई को फटकार लगाई गई और योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई। सभी प्रतिनिधियों से समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की गई।

राजमहल, प्रतिनिधि। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। मौके पर नपं प्रशासक दानिश हुसैन मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र की साफ-सफाई एवं गर्मी के मौसम को देखते हुए विभिन्न वार्डों में पानी की समस्या, नाला की साफ-सफाई को लेकर चर्चा के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
बैठक में चर्चा
थाना से लेकर नया बाजार मोड़ तक सड़क किनारे नाला निर्माण में गड़बड़ी को लेकर एनएचएआई के जेई विक्टर बेसरा को जमकर फटकार लगाई गई। वार्ड नंबर 3 में सीवरेज की समस्या को लेकर अनु इंफ्रा सीवरेज प्रोजेक्ट के मैनेजर राजेश मिश्रा से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की गई और प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का निर्णय लिया गया।
योजनाओं की रूपरेखा
शहरी जलापूर्ति योजना के तहत लंबित कार्य की समीक्षा भी की गई। बैठक में नगर क्षेत्र के समुचित विकास के लिए योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई तथा सभी प्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की गई। मौके पर नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू, वार्ड पार्षद राजकुमार मंडल, अनिता बसाक, सन्नी साहा, सोहर फुल बीवी,गीता बर्मन, उज्जवल हालदार,जोली राय,अमिर कुमार मंडल, पिंकी देवी,राजू सरकार,बरकत अली, जाहिदा बीवी,कफिरन बीवी, सिटी मैनेजर जितेश चौधरी,नमन कुमार, दिनेश मंडल, शशि रंजन , रुबीना हिरो, आदि अन्य उपस्थित थे।
फोटो: 116, बैठक में उपस्थित नपं के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


