ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजकलमबंद हड़ताल पर रहे जिले के एमपीडब्ल्यू

कलमबंद हड़ताल पर रहे जिले के एमपीडब्ल्यू

साहिबगंज। झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्य के एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के नेतृत्व में जिले के सभी एमपीडब्ल्यू अपनी मांगों को लेकर...

कलमबंद हड़ताल पर रहे जिले के एमपीडब्ल्यू
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजSat, 22 Jan 2022 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कलमबंद हड़ताल पर रहे जिले के एमपीडब्ल्यू

साहिबगंज। झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्य के एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के नेतृत्व में जिले के सभी एमपीडब्ल्यू अपनी मांगों को लेकर शनिवार को छठे दिन कलमबंद हड़ताल पर रहे। एमपीडब्ल्यू के आंदोलन को झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने भी समर्थन दिया है। एमपीडब्ल्यू का कहना है कि उनकी नियुक्ति 2008 में हुई थी। करीब 13 साल बीत जाने के बावजूद एमपीडब्ल्यू का समायोजन विभाग में नहीं किया गया है। 2016 से छह साल के दौरान एमपीडब्ल्यू के मानदेय में एक रुपया वृद्धि की गई है । एमपीडब्ल्यू अपने मूल कार्य के अलावा कोरोना काल में फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कार्य कर रहे हंै। संघ का कहना है कि जबतक एमपीडब्ल्यू की सभी मांगों को माना नहीं जाता है तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इधर, कलमबंद हड़ताल के चलते विभाग का कई काम प्रभावित हुआ। कोरोना जांच पर भी असर पड़ा। मौके पर संघ के महासचिव कार्तिक उरांव, अध्यक्ष संजय कुमार, पवन कुमार व सुनील कुमार साह आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें