मंडरो में शिक्षकों की गुरु गोष्ठी 4 को

Jan 30, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

मंडरो प्रखंड में 4 फरवरी को शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। वहीं, आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा में सपूर्णता अभियान 2.0 पर चर्चा हुई। इसके अलावा, मुरली स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली।

मंडरो में शिक्षकों की गुरु गोष्ठी 4  को

मंडरो।प्रखंड में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी आगामी 4 फरवरी को भगैया स्थित प्लस टू वन प्रवासी उच्च विद्यालय में होगी। यह जानकारी बीपीओ मोहम्मद एहसान अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि यह बैठक प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं विभागीय गतिविधियों की समीक्षा के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। संपूर्णता अभियान 2.0 पर विशेष ग्राम सभा मंडरो। आकांक्षी मंडरो प्रखंड के सभी पंचायतों में शुक्रवार को नीति आयोग की ओर से संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 के सफल क्रियान्वयन को लेकर विशेष ग्राम सभा हुई। ग्राम सभा में संबंधित पंचायतों के मुखिया,पंचायत सचिव,आकांक्षी प्रखंड फेलो सहित पिरामल एवं टीआरआई(टाटा रूरल इनीशिएटिव) के कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता की।

बैठक के दौरान नीति आयोग की ओर से निर्धारित मानकों एवं लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व कर्मियों ने आगामी तीन माह के भीतर निर्धारित 6 प्रमुख प्रदर्शन संकेतक (केपीआई) को शत-प्रतिशत संतृप्त करने का संकल्प लिया। आपसी समन्वय,सतत निगरानी एवं जनसहभागिता के माध्यम से अभियान को सफल बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की मौके पर जनप्रतिनिधि सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। सड़क सुरक्षा पर कॉलेज में शपथ ग्रहण राजमहल, प्रतिनिधि । मुरली स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक जागरुकता कार्यक्रम सह शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कॉलेज परिसर में सैकड़ों छात्रों ने सामूहिक रूप से भाग लेते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ लिया। कार्यक्रम के दौरान शपथ सहायक प्राध्यापक डॉ. रमजान अली ने दिलाई । विद्यार्थियों ने वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, यातायात नियमों के पालन, तेज गति से वाहन न चलाने तथा स्वयं सुरक्षित रहते हुए दूसरों को भी सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;