गुरु गोष्ठी में अपार आईडी बनाने पर जोर

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

बोरियो के आरके प्लस टू स्कूल में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी हुई, जिसमें बीईईओ तरुण कुमार घाटी ने बच्चों के अपार आईडी पर जोर दिया और एचएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गोष्ठी में ऑनलाइन उपस्थिति, यू-डायस प्लस, विद्यालय की स्वच्छता और अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की गई।

गुरु गोष्ठी में अपार आईडी बनाने पर जोर

बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के आरके प्लस टू स्कूल में शुक्रवार को शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता बीईईओ तरुण कुमार घाटी ने की। गुरु गोष्ठी में बीइइओ ने बच्चों का अपार आईडी पर विशेष फोकस करते हुए उपस्थित सभी एचएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावे दैनिक एसएमएस, शिक्षकों एवं बच्चों के ई-विद्या वाहिनी में ऑन लाईन उपस्थिति हर हाल में दर्ज करने को कहा। गुरू गोष्ठी में बीइइओ ने यू-डायस प्लस एसडीएमएस प्रोग्रेशन (2026-27) में कक्षा-1 के नये बच्चों के इंट्री करने, प्रयास का मईमाह का रिपोर्ट जमा करने, प्रोजेक्ट रेल, ड्रॉप बॉक्स की स्थिति, विद्यालय की स्वच्छता, तिथि भोजन, आईसीटी लैब का संचालन व रख-रखाव ,एफएलएन एवं पलाश कार्यक्रम आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मौके पर बीपीओ राजेश्वरी सिन्हा, बीआरपी माखन लाल यादव, राजेश कुमार, सीआरपी सुल्तान आलम, विश्वजीत गुप्ता, राजेश कुमार, अनुज कुमार, धर्मेन्द्र कुमार आदि थेI

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।