आइपीएल मैच के दौरान तीनपहाड़ के गिरोह ने उड़ाये 21 मोबाइल,बरामद

Apr 03, 2026 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान दर्जनों मोबाइल चोरी हो गए। पुलिस ने 21 महंगे मोबाइल बरामद किए, जिनमें 14 आईफोन शामिल हैं। चोरी में तीनपहाड़ के एक युवक की भूमिका सामने आई है। चोर गिरोह ने भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

आइपीएल मैच के दौरान तीनपहाड़ के गिरोह ने उड़ाये 21 मोबाइल,बरामद

तीनपहाड़। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने आये दर्जनों लोगों के मोबाइल भीड़ में चोरी हो गई। वहां की पुलिस ने प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 21 महंगे मोबाइल को बरामद कर लिया है। इनमें 14 आईफोन हैं। इसकी अनुमानित कीमत करीब 18 लाख बताया गया है। बताया जाता है कि बेंगलुरु में मोबाइल चुराने की घटना में तीनपहाड़ के एक युवक की भूमिका सामने आयी है। हालांकि बेंगलुरु पुलिस अब तक इस मामले में तीनपहाड़ पुलिस से कोई सम्पर्क नहीं किया है। सूत्रों ने बताया कि बीते 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के दौरान स्टेडियम और उसके आसपास भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोर गिरोह ने करीब दो दर्जन से अधिक लोगों के कीमती मोबाइल व आइफोन उड़ा लिये।

इस मामले में संबंधित लोगों ने वहां के पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायतें दर्ज कराई गईं। बताया जाता है कि कुछ मोबाइल स्टेडियम के भीतर से तो कुछ बाहर भीड़भाड़ वाले इलाकों से गायब हुए थे। बेंगलुरु पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज , मोबाइल के आइएमइआई नंबर आदि की मदद से एक युवक को वहां के एक होटल से दबोचा। पूछताछ में उसने अपना पता तीनपहाड़ बताया। पुलिस के मुताबिक उसने स्वीकार किया कि वह अपने गिरोह के 10-11 सदस्यों के साथ यहां चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचा था। गिरोह के अधिकांश सदस्य नाबालिग थे। मैच के दिन गिरोह के सदस्य संबंधित टीम की जर्सी पहनकर आम दर्शकों की तरह भीड़ में घुल-मिल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहां की पुलिस ने युवक की निशानदेही पर 4 नाबालिग को भी निरुद्ध किया है । इसबीच तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने अबतक यहां की पुलिस से सम्पर्क नहीं किया है। जांच में अगर बेंगलुरु पुलिस को किसी प्रकार की मदद की जरूरत होगी तो किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।