15 दिनों से लापता युवक का अब तक सुराग नहीं, पिता ने गुमशुदी का दिया आवेदन

Nov 02, 2025 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

बोरियो के मंसूर टोला निवासी इकरामुल अंसारी ने अपने 19 वर्षीय पुत्र रियाज अंसारी के लापता होने की रिपोर्ट बोरियो थाना में दर्ज कराई है। रियाज 13 अक्टूबर को बैंगलोर से घर लौटते समय लापता हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण रियाज मजदूरी कर रहा था। पुलिस उसके लापता होने की जांच कर रही है।

15 दिनों से लापता युवक का अब तक सुराग नहीं, पिता ने गुमशुदी का दिया आवेदन

बोरियो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बोरियो बाजार के मंसूर टोला के इकरामुल अंसारी ने बोरियो थाना में अपने पुत्र रियाज अंसारी (19) के लापता होने का सनहा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में इकरामुल ने कहा है कि उसका पुत्र रियाज अंसारी बीते 13 अक्टूबर को बैंगलोर से घर आने के क्रम में रास्ते से ही लापता हो गया है। काफी खोजने के बाद भी अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इकरामुल अंसारी ने बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उसके पुत्र रियाज के कंधे पर परिवार की बड़ी जिम्मेदारी थी।

इसलिए बैंगलोर में मजदूरी का कार्य कर रहा था। लगातार उनका मोबाइल बंद बताया जा रहा है। उनके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है । पुलिस की तकनीकी सहयोग से रियाज का पता लगाने में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;