Sahibganj News: गैस की होम डिलीवरी नहीं होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश
Sahibganj News: मंडरो के मिर्जाचौकी क्षेत्र के इंडेन गैस उपभोक्ताओं ने स्वस्तिक गैस डिस्ट्रीब्यूटर पर नियमित होम डिलीवरी नहीं करने का आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के बावजूद सिलेंडर समय पर नहीं मिलता और गैस वाहन महीनों तक क्षेत्र में नहीं पहुंचता। एजेंसी कर्मियों के फोन न उठाने से शिकायतों का समाधान भी नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ताओं ने साहिबगंज उपायुक्त से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Sahibganj News: मंडरो। मिर्जाचौकी में स्वस्तिक गैस डिस्ट्रीब्यूटर की कार्यशैली को लेकर गैस उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि संबंधित एजेंसी द्वारा मिर्जाचौकी क्षेत्र में इंडेन गैस की नियमित होम डिलीवरी नहीं की जा रही है। इसके कारण लोगों को गैस सिलेंडर के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उपभोक्ताओं का कहना है कि कभी-कभार गैस वाहन क्षेत्र में पहुंचता भी है,तो इसके बाद महीनों तक गैस की गाड़ी नहीं आती है।इससे घरेलू रसोई का संचालन प्रभावित होता है और लोगों को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पाती है।वहीं एजेंसी के कर्मियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास करने पर भी फोन रिसीव नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है।इससे
उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस की बुकिंग कराने के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिलना परेशानी का कारण बना हुआ है। इस संबंध में मिर्जाचौकी के गैस उपभोक्ताओं ने साहिबगंज के उपायुक्त से मामले पर संज्ञान लेने की मांग की है।साथ ही संबंधित गैस डिस्ट्रीब्यूटर की कार्यशैली की जांच कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है ताकि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को समय पर इंडेन गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित हो सके।

