बच्ची के साथ दुष्कर्म का केस ,किशोर निरूद्ध
बरहड़वा के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक किशोर को गिरफ्तार कर दुमका बाल सुधार गृह भेज दिया। घटना 6 मई को हुई जब बच्ची किराना दुकान से लौट रही थी और आरोपी ने उसे जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

बरहड़वा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की खबर है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए एक किशोर को पोक्सो एक्ट के तहत निरुद्ध कर दुमका बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता की मां के अनुसार, घटना बीते छह मई की शाम करीब सात बजे की है। उनकी पुत्री किराना दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक किशोर ने रास्ते में उसे पकड़ लिया और जबरन पास के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तुरंत बरहरवा थाना पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर किशोर को निरुद्ध कर न्यायिक प्रक्रिया के बाद दुमका बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


