नाबालिग पुत्री पर जबरन शादी का दबाव, थाना में आवेदन
साहिबगंज में एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री पर जबरन शादी का दबाव डालने और घर से उठाने की धमकी देने के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। महिला का आरोप है कि एक युवक उसके परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री पर जबरन शादी का दबाव बनाने एवं घर से उठाकर जबरन शादी करने की धमकी देने के आरोप में थाना में शिकायत की है। महिला ने बताया कि टोटो चालक एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री से जबरन शादी करने का दबाव डाल रहा है। इसमें उसके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल है। चार माह पहले युवक से बचाने के लिए उसने अपनी पुत्री को अपने एक परिजन के घर तमिलनाडु भेज दिया। युवक वहां भी पहुंच गया। उसे बहला फुसलाकर कर ले जाने की कोशिश करने लगा। बाद में अपनी पुत्री को वापस अपने घर लेकर चली आई।
आवेदन में दर्शाया गया है कि वर्तमान समय में युवक लगातार उनलोगों को परेशान कर रहा है। उन्होंने थाना प्रभारी से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


