नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में केस

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

राजमहल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 4 मई की रात उनकी बेटी घर में नहीं थी। जांच में पता चला कि मनीष कुमार और उसके साथी ने उसका अपहरण किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में केस

राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पीड़िता की मां ने राजमहल थाना में केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि बीते 4 मई की रात करीब तीन बजे जब उनकी नींद खुली तो घर का दरवाजा खुला था। बगल के कमरे में सो रही उसकी नाबालिग पुत्री अपने कमरे नहीं थी। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि राजमहल थाना क्षेत्र के मनीष कुमार और उसके साथ चार-पांच अज्ञात लोगों ने मिलकर पुत्री का अपहरण कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।