Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsMidday Meal Absence in PM Shri Middle School Leaves Students Hungry

स्कूल में नहीं बना एमडीएम , भूखे रह गए बच्चे

राजमहल के नया बाजार स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में शनिवार को बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन नहीं बना। 843 नामांकित बच्चों में से 250 उपस्थित थे, लेकिन रसोई घर में खाना नहीं बनाया गया। बच्चों ने बताया...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSun, 7 Sep 2025 03:01 AM
share Share
Follow Us on
स्कूल में नहीं बना एमडीएम , भूखे रह गए बच्चे

राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में शनिवार को बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन (एमडीएम) नहीं बना । आरोप है कि इसके चलते बच्चों को भूखे ही घर लौटना पड़ा। उक्त विद्यालय में कुल 843 बच्चे नामांकित हैं। शनिवार को करीब ढाई सौ बच्चे उपस्थित थे। दोपहर 12:30 बजे इस संवाददाता के विद्यालय पहुंचने पर देखा कि रसोई घर में ताला लटक रहा है । बच्चों के लिए खाना नहीं बनाया गया है। कई बच्चों से इस संवाददाता के पूछने पर बताया कि आज मध्याह्न भोजन नहीं बना है। किस वजह से मध्याह्न भोजन नहीं बना है, बच्चे सटीक जवाब नहीं दे पाए।

बच्चे निराश होकर छुट्टी के बाद अपने-अपने घर लौट गए। बच्चों की यह भी शिकायत थी कि अन्य दिन अगर खाना बनता भी है तो मेनू के हिसाब से खाना नहीं मिलता है। बीईईओ रॉबिन चंद्र मंडल ने कहा कि अगर इस तरह की लापरवाही की गई है तो सोमवार को विद्यालय खुलने के बाद मामले की जांच की जाएगी की किस कारण से मध्यान भोजन शनिवार को नहीं बनाया गया है। दोषी पाए जाने पर इसमें सम्मिलित जो भी होंगे उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार ने कहा कि शनिवार की सुबह रसोईया खाना बनाने के लिए आई थी , लेकिन बीते पांच सितंबर को शिक्षक दिवस था । विद्यालय में छुट्टी रहने से विद्यार्थियों के द्वारा आज यानी 6 सितंबर को विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा था। विद्यालय में उपस्थित छात्रों से पूछे जाने पर कहा कि आज भोजन नहीं करेंगे । इस वजह से आज एमडीएम नहीं बनाया गया। वैसे नियमित रूप से मेनू के अनुरूप मध्याह्न भोजन बनता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।