Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsMega Women Health Camp on January 5 in Sahibganj Doctors Leave Cancelled
पांच जनवरी तक डॉक्टर व कर्मियों की छुट्टी रद्द
साहिबगंज के सदर अस्पताल में 5 जनवरी को मेगा वोमेन हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के लिए सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार संथालिया ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजMon, 30 Dec 2024 10:21 PM

साहिबगंज। सदर अस्पताल में पांच जनवरी को मेगा वोमेन हेल्थ कैम्प का आयोजन होगा। इसे लेकर सभी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इसे लेकर सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार संथालिया ने आदेश जारी किया है। विशेष परिस्थिति में उनके ही आदेश से छुट्टी दी जा सकती है। इस दौरान अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टर व कर्मी का वेतन-मानदेय अवरुद्ध कर दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।