151 किलो के लड्डू से साथ श्रद्धालुओं ने किया नगर भ्रमण

Apr 04, 2026 05:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

राजमहल के सूर्य देव घाट स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर 151 किलो का लड्डू भोग अर्पित किया गया। गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालते हुए लोगों ने जय श्री राम और बजरंगबली के नारे लगाए। शनिवार को लड्डू का प्रसाद वितरण शहर में किया जाएगा।

151 किलो के लड्डू से साथ श्रद्धालुओं ने किया नगर भ्रमण

राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के सूर्य देव घाट स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में छठ पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा 151किलो का लड्डू का भोग लगाया गया था। शुक्रवार को देर शाम लड्डू को लेकर गाजे बाजे के साथ जुलूस मंदिर परिसर से निकलकर स्टेशन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार,मलखा बाबा थान, सरन पार्क, नया बाजार मोड़ तक जा कर पुनः मंदिर परिसर आ कर सम्पन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में युवा आदि अन्य लोगों ने जय श्री राम, बजरंगबली की जय आदि को नारे लगाते दिखे। कमेटी के देव दत्ता ने बताया कि शनिवार को लड्डू भोग का प्रसाद वितरण शहर में किया जाएगा।

मौके पर मौके पर ओम जय गुप्ता, सोहन प्रमाणिक, विष्णु कुमार साहा, राहुल राय, संजीव पासवान अर्जुन पासवान,आकाश पासवान, रोहित रजक, राजा पासवान,प्रेम रजक, स्वाधीन दत्ता,, लाल बाबू शर्मा, सैनिक रॉय, लाला कुमार, शानू राय, छोटू कुमार, महान कुमार, कुणाल राम, अजय कुमार, परित्तम कुमार, राजीव कुमार एवं सोमनाथ पासवान, सूरज चौधरी, सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।