ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजकई दलों के कार्यकर्ता व समर्थक कांग्रेस में शामिल

कई दलों के कार्यकर्ता व समर्थक कांग्रेस में शामिल

शहर के बंगालीटोला स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक हुई। अध्यक्षता ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमरदीप सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से एआईसीसी सदस्य बजरंगी प्रसाद यादव...

कई दलों के कार्यकर्ता व समर्थक कांग्रेस में शामिल
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजFri, 07 Sep 2018 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के बंगालीटोला स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक हुई। अध्यक्षता ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमरदीप सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से एआईसीसी सदस्य बजरंगी प्रसाद यादव उपस्थित थे। बैठक में ओबीसी प्रकोष्ठ के विस्तार पर चर्चा की गई। मौके पर प्रखंड कमेटी, पंचायत कमेटी व बूथ कमेटी के पुर्नगठन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न दलों से आये कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुकूलचंद्र मिश्रा ने बताया कि इनमें लोजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज केशरी, भाजपा कार्यकर्ता रंजीत कुमार यादव, राकेश कुमार, लोजपा कार्यकर्ता अनुराग गोविंद, जयकांत कुमार, कुर्बान अली, मो.शमीम को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार ने ओबीसी का आरक्षण 27 फीसदी से घटाकर 14 फीसदी कर दिया है। सरकार के इस रवैये से ओबीसी समाज के लोग बहुत नाराज है। इसमें सुधार नहीं किया गया तो ओबीसी के लोग चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे। मौके पर कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष मो.कलीमुद्दीन, नरेश निषाद, नगर अध्यक्ष महेन्द्र पासवान, मो.महताब आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें