Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsMangsir Navami Festival Celebrated by Marwari Youth Forum in Barhet
मंगसीर नवमी महोत्सव पर मंगल पाठ

मंगसीर नवमी महोत्सव पर मंगल पाठ

संक्षेप:

बरहेट में बरहेट बाजार के प्रदीप सिंघानिया के घर मंगसीर नवमी महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंगल पाठ, टॉफी वितरण, मेहंदी और सुहाग सामग्री का वितरण किया गया। दादी जी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित लोगों में सचिव दीपक सिंघानिया और अन्य सदस्य शामिल थे।

Nov 14, 2025 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

बरहेट । बरहेट बाजार के प्रदीप सिंघानिया के आवास में मारवाड़ी युवा मंच की बरहेट शाखा के तत्वावधान में मंगसीर नवमी महोत्सव गुरुवार की देर शाम मनाया गया। मौके पर भव्य मंगल पाठ किया गया। दादी जी के जन्म के समय टॉफी का वितरण किया गया। विदाई के समय मेंहदी और सुहाग सामग्री का वितरण हुआ। अंत में दादी जी की भव्य आरती के साथ मंगल पाठ का समापन किया गया मौके पर सचिव दीपक सिंघानिया, प्रीति शर्मा, बबीता सिंघानिया,कंचन सिंघानिया, निधि डोकानिया,स्वीटी अग्रवाल,उमा सिंघानिया, मंजू देवी, संध्या देवी, सुमन डोकानिया, बबिता मोदी आदि थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें