ममता वाहन की हड़ताल तत्काल स्थगित

Apr 04, 2026 05:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

बरहेट में ममता वाहन मालिकों ने लंबित भुगतान की समस्या को लेकर 1 अप्रैल से हड़ताल की घोषणा की थी। लेकिन, 3 अप्रैल को मानवता के मद्देनजर उन्होंने हड़ताल को स्थगित कर दिया। उन्होंने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल नहीं पहुंचने से स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा हो सकता है।

ममता वाहन की हड़ताल तत्काल स्थगित

बरहेट l ममता वाहन मालिकों द्वारा पूर्व से लंबित भुगतान की समस्या को लेकर 1 अप्रैल से बेमियादी हड़ताल की घोषणा की गई थी। परंतु अचानक ममता वाहन मालिकों ने 3 अप्रैल को तत्काल हड़ताल को स्थगित करने का ऐलान कर दिया और पुन: सेवा में वापस जुट गए l इस सम्बंध में ममता वाहन संचालक के अध्यक्ष हरेंद्र पंडित से बातचीत करने पर बताया कि हड़ताल के दौरान क्षेत्र में सुदूरवर्ती क्षेत्रों , निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग ,आदिवासी लोगों की परेशानी सबसे अधिक देखने को मिला l वहीं ममता वाहन मालिकों की अंतरात्मा की आवाज एवं क्षेत्र के गरीब पहाड़िया एवं आदिवासी गर्भवती महिलाओं की गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि हड़ताल को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।

साथ ही आशंका व्यक्त की गई कि यदि वाहन सेवा बाधित रहती है तो दूरस्थ क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के अस्पताल नहीं पहुंच पाने से जच्चा एवं बच्चा दोनों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए ममता वाहन मालिकों ने जनहित में सेवा जारी रखने का निर्णय लिया है। ममता वाहन मालिकों को आशा है कि विभाग उनकी गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए लंबित भुगतान का अतिशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करेगा, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो और मातृ-शिशु सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें। मौके पर ममता वाहन संचालक संघ के बसारत अंसारी, दानीनाथ यादव, बिनोद कुमार साह , अब्दुल जब्बार अंसारी, बामदेव दत्ता, चन्द्रशेखर साह, रॉबिन साह, रंजीत यादव सहित अन्य मौजूद थे l

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।