Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsMahashivratri Celebration 90th Trimurti Shiv Jayanti Festival in Sahibganj
शिवरात्रि को लेकर 13 को मनेगा नवदशकोत्सव

शिवरात्रि को लेकर 13 को मनेगा नवदशकोत्सव

संक्षेप:

साहिबगंज में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से महाशिवरात्रि पर 13 फरवरी को 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कॉलेज रोड स्थित मछुआ सोसाइटी में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, जिसमें द्वादश ज्योर्तिलिंग की झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

Feb 09, 2026 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

साहिबगंज। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आजाद नगर केन्द्र की ओर से महाशिवरात्रि को लेकर 13 फरवरी को नवदशकोत्सव सह 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। संस्था की बीके डा. शिवपूजा सूर्यवंशी ने बताया की उक्त महोत्सव स्थानीय कॉलेज रोड स्थित मछुआ सोसाइटी में उक्त दिवस दोपहर 03 बजे से शाम छह बजे तक होगा। इस अवसर पर द्वादश ज्योर्तिलिंग की झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व आकर्षक शिव बारात की प्रस्तुति की जायेगी। कार्यकम में लोगों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने को लेकर रविवार को घर घर जाकर निमंत्रण पत्रक बांटा गया और प्रचार प्रसार किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें