Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsKartik Puja Celebrations in Jonka and Sutiarpada Community Harmony and Grand Mela
सौहार्द की मिसाल है जोंका व सुतियारपाड़ा की कार्तिक पूजां

सौहार्द की मिसाल है जोंका व सुतियारपाड़ा की कार्तिक पूजां

संक्षेप: उधवा प्रखंड के जोंका और सुतियारपाड़ा में कार्तिक पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर विशाल मेला लगा है, जिसमें सभी समुदाय के लोग शामिल हो रहे हैं। जोंका में 1921 से और सुतियारपाड़ा में 1855 से कार्तिक पूजा होती आ रही है। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

Tue, 18 Nov 2025 11:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

तीनपहाड़। उधवा प्रखंड के जोंका व सुतियारपाड़ा में कार्तिक पूजा की इन दिनों धूम मची है। मौके पर विशाल मेला लगा है। मेले को सफल बनाने में सभी साम्प्रदाय के लोगों की भूमिका होती है। जोंका कार्तिक पूजा कमेटी के गौरव कुमार दास ने बताया कि जोंका में 1921 से कार्तिक पूजा हो रही है। इस गांव से बाहर रहने वाले लोग किसी त्योहार में आए या नहीं , लेकिन कार्तिक पूजा में जरूर आते हैं। सभी सम्प्रदाय के लोग मेले में शामिल होकर इसका लुत्फ उठाते हैं। मेला व पूजा के दौरान यहां सामाजिक सौहार्द भी देखने को मिलता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे पहले बीते सोमवार की देर शाम श्री कार्तिक देव ठाकुर की पूजा अर्चना हुई। अगले तीन दिनों तक कार्तिक पूजा पर आरती होगी। इस बार भव्य मेला का आयोजन किया गया है । मेले में तारामाची , नाव झूला, मिक्की माउस, जम्पिंग झूला सहित चाट, चाउमिन , रोल, मिठाई, नास्ता, श्रृंगार, लोहे का औजार, खिलोने आदि की 300 से अधिक दुकानें सजी हैं। उधर, सुतियारपाड़ा में कार्तिक पूजा 100 साल से भी अधिक समय से हो रही है। सुतियारपाड़ा के गोकुल प्रमाणिक ने बताया कि सन 1855 में उस समय सुतियारपाड़ा के लसबु प्रमाणिक के घर पर कार्तिक पूजा होती थी। वे व्यक्तिगत रूपसे पूजा का आयोजन कराते थे। उस समय छोटा मोटा मेला लगता था आदिवासी समुदाय के लोग मेले में आकर आदिवासी संस्कृति के अनुसार अपने नृत्य कला का प्रदर्शन करते थे। धीरे धीरे पूजा और मेला भव्य रूप लेने लगा । इससे किसी एक व्यक्ति के लिए इसका आयोजन करना संभव नहीं था। सन 1918 में लसबु प्रमाणिक ने कार्तिक देव ठाकुर की पूजा अर्चना का जिम्मा ग्रामीणों को सौंप दिया। तबसे ग्रामीण आपस में मिलकर सार्वजनिक रूपसे श्री कार्तिक देव ठाकुर की पूजा कर रहे हंै। 1975 में श्री कार्तिक देव ठाकुर का मंदिर निर्माण कराया गया । वर्ष 2021 में मंदिर को और भी भव्य रूप दिया गया। अब कार्तिक पूजा धूम धाम से होती है । दूर दराज से श्रद्धालू श्री कार्तिक देव ठाकुर की पूजा कर मन्नत मांगने आते हैं। फोटो 5, जोंका में स्थापित कार्तिक प्रतिमा। फोटो 6, सुतियारपाड़ा में स्थापित कार्तिक प्रतिमा। क्या कहते हैं ग्रामीण फोटो 7 गोकुल प्रमाणिक ने बताया कि सुतियारपाड़ा में कार्तिक पूजा 100 साल से भी अधिक समय से हो रही है। इसबार सोमवार से शुरु हुई पूजा, मंगलवार को गणेश पूजन और चंडीपाठ हुआ। अगले तीन दिनों तक मेला का आयोजन होगा। शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। फोटो 8 जोंका के गौरव कुमार दास ने बताया कि यहां 1921 से कार्तिक पूजा हो रही है। इस गाव से बाहर रहने वाले लोग किसी त्योहार में आए या नहीं, लेकिन कार्तिक पूजा में जरूर आते हैं । विभिन्न सम्प्रदाय के लोग मेले में शामिल होकर इसका लुत्फ उठाते हैं। फोटो 9 जोंका के अंगूर खान ने कहा कि कार्तिक पूजा के मेले में मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल होकर इसका लुत्फ उठाते हैं । मुस्लिम समुदाय के लोग भी इस त्योहार में इसे देखने जरूर आते हैं । अब यह मेले धीरे धीरे काफी भव्य होने लगा है। फोटो 10 जोंका के मोकिम शेख ने बताया कि भागलपुर, साहिबगंज, दुमका, मालदा, फरक्का, धुलियांन, मानिकचक, रामपुरहाट आदि जगहों से रिश्तेदार इस मेले का लुत्फ उठाने आते हैं। जोंका व सुतियारपाड़ा में हिन्दू मुस्लिम का कोई ऐसा घर नहीं जिनके यहां उनके रिश्तेदार मेले के दौरान नहीं पहुचे हो। कार्तिक पूजा के उपलक्ष्य में मेला आयोजित बरहेट । प्रखंड क्षेत्र के कुसमा बाजार व धनजोड़ी में मंगलवार को कार्तिक मेला का आयोजन हुआ। मौके पर कार्तिक मेला को लेकर कुसमा बाजार में भगवान कार्तिक की प्रतिमा स्थापित कर सोमवार को विधिवत पूजा अर्चना की गई। दूसरे दिन यानी मंगलवार को भव्य मेले का आयोजन हुआ। मौके पर चांदू हिरला क्लब (कुसमा) की ओर से तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। टूर्नामेंट का फाइनल बुधवार को होगा। फाइनल फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेता टीम को 50000 रुपये नकद व उपविजेता टीम को 40000 रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। देर शाम को मेला देखने के लिए कुसमा,छुछी, मुग्दी,लबरी,झबरी सहित अन्य क्षेत्र से हजारों आदिवासी महिला, पुरुष व बच्चे पहुंचे थे। धनजोड़ी गांव में भी कार्तिक मेले का आयोजन किया गया। यहां भी लोगों की भीड़ देखी गई। फोटो 11, बरहेट में कार्तिक मेले में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़। विधायक ने किया कार्तिक मेला का शुभारंभ उधवा। राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने प्रखंड के सुतियारपाड़ा में बीते सोमवार की रात तीन दिवसीय कार्तिक मेला का उद्घाटन किया। स्थानीय मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित इस मेले के शुभारंभ में पहुंचे विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि यहां के मेला में सभी समुदाय के लोग पहुंचते हैं। आज भी यहां भाईचारा दिखाई पड़ता है। विधायक ने जोंका व सुतियारपाड़ा पंचायत पहुंचकर स्थानीय समास्याओं से अवगत हुए। कई समास्याओं का समाधान आन द स्पॉट किया गया। मौके पर मेला कमेटी के ललन कुमार राय,समीर कुमार दास,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह जिप सदस्य प्रताप राय, झामुमो केन्द्रीय समिति सदस्य अखलाकुर रहमान,प्रखंड अध्यक्ष अयुब अली, प्रखंड उपाध्यक्ष विश्वजीत मंडल,गोपाल ठाकुर,मोहन ठाकुर,मो.आलमगीर उर्फ बादल आदि थे। नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है। -----------------------------------