पुलिस एकादश ने 4 विकेट से जीता फैंसी क्रिकेट मैच, ट्राफी

Apr 07, 2026 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

मटियाल स्थित स्टेडियम में मंगलवार को पत्रकार एकादश और पुलिस एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच हुआ। पत्रकारों ने 127 रन बनाए, लेकिन पुलिस ने 131 रन बनाकर मैच जीत लिया। मनीष ने 65 रन की पारी खेली और शशि सिंह ने 5 विकेट लिए। एसडीओ ने विजेता ट्रॉफी पुलिस टीम को दी।

पुलिस एकादश ने 4 विकेट से जीता फैंसी क्रिकेट मैच, ट्राफी

राजमहल, प्रतिनिधि। नपं क्षेत्र के मटियाल स्थित स्टेडियम में मंगलवार को पत्रकार एकादश व पुलिस एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। ​पत्रकारों की टीम को 4 विकेट से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम किया। ​मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीओ सदानंद महतो ने पिच पर जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में मुजाहिद के 39 बॉल में 4 चौके छह छक्के के साथ 62 रन की शानदार पारी की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में पुलिस एकादश की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर पत्रकार एकादश की टीम को पराजित किया। पुलिस एकादश के मनीष ने 24 गेंद में 2 चौके व 8 छक्के के साथ 65 रनों की नॉट आउट तूफानी पारी खेलकर, मैन ऑफ द मैच (बल्लेबाज) की ट्रॉफी जीती। पुलिस एकादश के जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने तीन ओवर की गेंदबाजी में 16 रन देकर 5 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच (गेंदबाज) बने। मैच की समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि एसडीओ के हांथों पुलिस एकादश के कप्तान एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी को विजेता ट्राफी दिया गया। वहीं उप विजेता ट्राफी पत्रकार एकादश टीम को दी गई।​ सभी खिलाड़ियों को मेडल भी दिया गया। पुलिस एकादशी की टीम में पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे, गुलशन गौरव, एसआई बिट्टू कुमार साहा आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।