ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजझामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया सांसद का जन्मदिन

झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया सांसद का जन्मदिन

राजमहल। झामुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर के व्यवहार न्यायालय के पास स्थित पार्टी कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष किताब उद्दीन की...

झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया सांसद का जन्मदिन
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजWed, 27 Oct 2021 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

राजमहल। झामुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर के व्यवहार न्यायालय के पास स्थित पार्टी कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष किताब उद्दीन की अध्यक्षता में केक काटकर राजमहल सांसद विजय हांसदा का 39 वां जन्मदिन मनाया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांट और एक दूसरे को खिलाकर खुशियों का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कहर कि राजमहल संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए सांसद ने अनेकों कार्य किए हैं। हमेशा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को संसद में उठाया है। जल, जंगल और जमीन को बचाना ही उनका उद्देश्य रहा है। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष घीसू शेख, नगर अध्यक्ष बरकत अली, दिलावर रहमान, विनोद यादव, छोटू शेख, मो अनवरउल आदि अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फोटो 15, सांसद के जन्मदिन पर केकट काटते झामुमो कार्यकर्ता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें