Sahibganj News: जिउतिया का नहाय-खाय संपन्न, निर्जला उपवास कल

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

Sahibganj News: जिउतिया पर्व का नहाय-खाय अनुष्ठान शुक्रवार को बोरियो में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं ने स्नान और पूजा-अर्चना की, एवं फल एवं पूजन सामग्री खरीदी। शनिवार को वे निर्जला उपवास रखेंगी और संतान की लंबी आयु की प्रार्थना करेंगी। पर्व के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

Sahibganj News: जिउतिया का नहाय-खाय संपन्न, निर्जला उपवास कल

Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर मनाए जाने वाले जिउतिया पर्व का नहाय-खाय अनुष्ठान शुक्रवार को श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। नहाय-खाय के अवसर पर व्रती महिलाओं ने स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सात्विक भोजन ग्रहण किया। प्रखंड क्षेत्र की महिलाएं गंगा स्नान के लिए राजमहल में डूबकी लगाई। इसके साथ ही शनिवार को निर्जला उपवास रखने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिउतिया पर्व को लेकर बोरियो बाजार में काफी चहल-पहल रही। महिलाओं ने पूजन सामग्री, फल एवं अन्य आवश्यक सामानों की खरीदारी की।

शनिवार को महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रत रखेंगी तथा संध्या के समय जिउतिया की पूजा-अर्चना कर संतान की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करेंगी। घरों में पर्व को लेकर विशेष तैयारी की गई है। रविवार को पर्व का पारन करेंगी। जिउतिया को लेकर चहल-पहल है। शुक्रवार को व्रती महिलाओं ने बोरियो हाट परिसर में झिंगली, खीरा, बोड़ा, पोंय साग सहित फलों की खरीदारी की। जानकारी के अनुसार बोरियो के अलावे चसगांवा, जिरूल, मोतीपहाड़ी, बांझी बाजार, बनगांवा, खैरवा आदि गांवों में जिउतिया पर्व की चहल-पहल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़साहिबगंजSahibganj News: जिउतिया का नहाय-खाय संपन्न, निर्जला उपवास कल