असम में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का भरपुर प्यार मिला: पंकज

Apr 06, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा सोमवार को असम विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद साहिबगंज लौटे। उन्होंने कहा कि असम की जनता का प्यार मिला और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। झामुमो ने पहली बार विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ा, और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।

असम में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का भरपुर प्यार मिला: पंकज

साहिबगंज। करीब एक सप्ताह तक असम में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सघन विधानसभा चुनाव प्रचार करने के बाद झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा सोमवार की शाम को यहां वापस लौटे। झामुमो ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाकर असम भेजा था। पंकज मिश्रा ने कहा कि असम की जनता से काफी प्यार मिला । वे जहां-जहां चुनाव प्रचार को गये,पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीणों ने भी जोरदार स्वागत किया। असम में झामुमो का संगठन अभी नया है। पार्टर्ी ने पहली बार विधानसभा चुनाव अपने दमखम पर लड़ा है। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था। यहां यह बता देना उचित होगा कि पंकज मिश्रा के साथ साहिबगंज नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान व झामुमो पतना प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेम्ब्रम के साथ असम गये थे।

फोटो 20, पंकज मिश्रा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।