एसआइआर पर पंकज ने झामुमो कार्यकर्ताओं को दिये टिप्स
झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को नई कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन मजबूती, संगठन विस्तार और एसआईआर पर चर्चा की गई। झामुमो ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। मंडरो में भी महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने की योजना बनाई गई।

पतना। झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को पार्टी के नये कार्यालय में हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेम्ब्रम ने की। बैठक में केन्द्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा भी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से संगठन मजबूती, संगठन विस्तार व एसआईआर पर चर्चा की गई। इस क्रम में केन्द्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने बताया कि किसी भी कार्यकर्ता को कोई समस्या होने पर समाधान के लिए हर समय खड़ा हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती के साथ रहने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया की कार्यकर्ता ही संगठन का रीढ़ है। उन्होंने एसआईआर के संबंध में कार्यकर्ताओं को बताया कि किसी भी पंचायत में किसी भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटना नहीं चाहिए। उन्हें कार्यकर्ताओं को हरेक योग्य मतदाता का नाम ईमानदारी के साथ वोटर लिस्ट में बीएलओ को सहयोग कर ध्यान से चढ़वाने का जिम्मा सौंपा। उन्होंने बताया जो मतदाता बाहर मजदूरी करने गये हैं आधार कार्ड मांगवाकर मतदाता सूची में नाम चढ़वाना आवश्यक है। मौके पर झायुमो जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी, झामुमो जिला सचिव सुरेश टुडू, उपप्रमुख जितेन्द्र यादव, प्रखंड सचिव मो शाहबाज, कोषाध्यक्ष महेश साहा, अब्दुल रहीम, अख्तर आलम,अब्दुल रहमान, दिनेश कर्मकार, समशेर मोमिन, फिरोज अंसारी, वसीम अकरम, नजरूल हक, फागु मंडल, भादो सोरेन, इस्लाम शेख, अकबर अंंसारी, महेश साह आदि मौजूद थे।
बढ़ती मंहगाई पर झामुमो का धरना आज
पतना। बढ़ती महंगाई को लेकर झामुमो केन्द्र सरकार के विरूद्ध जिला मुख्यालय में गुरुवार को धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी झामुमो केन्द्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने दी है। उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में इस धरना कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
मंडरो में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक
मंडरो। प्रखंड क्षेत्र के फॉसिल्स पार्क स्थित कला संस्कृति भवन में बुधवार को झामुमो प्रखंड कमेटी सह बीएलए की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अरुण सिंह तथा केंद्रीय समिति सदस्य संजय उर्फ बबलू मिश्रा मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी 12 पंचायतों के अध्यक्ष व सचिवों ने भाग लेकर संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि पंचायत स्तर तक पार्टी की पकड़ और सक्रियता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने,सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। बैठक में आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन, सचिव संजय मिश्रा,जेम्स किस्कू, संगीता हांसदा, लड्डू सिंह सहित कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।
----------------------
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


