Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsJharkhand MLA Dhanuj Sooren Raises Concerns Over Officials Misconduct in Housing Projects
विधायक धनंजय सोरेन ने बिना शिलान्यास के कार्य का मुद्दा विधानसभा में उठाया

विधायक धनंजय सोरेन ने बिना शिलान्यास के कार्य का मुद्दा विधानसभा में उठाया

संक्षेप:

बोरिया विधानसभा के झामुमो विधायक धनंजय सोरेन ने विधानसभा में अधिकारियों की मनमानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि साहिबगंज के तालझारी प्रखंड में विस्थापितों के लिए आवास का निर्माण बिना शिलान्यास के शुरू किया गया है, जो सरकारी नियमों का उल्लंघन है। विधायक ने इसकी जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Dec 11, 2025 03:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

मंडरो। बोरिया विधानसभा के झामुमो विधायक धनंजय सोरेन ने योजनाओ में पदाधिकारीयो के मनमानी का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया और कहा कि साहिबगंज जिला के तालझारी प्रखंड के मोती झरना पंचायत के बांस कोला गांव में विस्थापीतो के लिए आवास का निर्माण कराया जा रहा है। सरकारी संकल्प अधिसूचना के मुताबिक किसी भी योजना में शिलान्यास एवं उद्घाटन में जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति अनिवार्य है,जबकि संबंधित पदाधिकारीयों के द्वारा अधिसूचना का उल्लंघन कर बिना शिलान्यास के ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।ऐसे में जनप्रतिनिधि सरकार के उपलब्धि बताने में भी असमर्थ हो जाते हैं, विधायक धनंजय सोरेन ने सदन के माध्यम से पूरे मामले की जांच कराते हुए संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें